परवेज अख्तर/सिवान : मदारपुर एनएच 101 पर डीवीएस स्कूल के पास शनिवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायल में सारण के मशरख थाने के पिलखी नवादा निवासी मुस्तकीम का पुत्र आजाद (35) व दारौंदा का अमित कुमार शामिल है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि मुस्तकीम बाइक से मलमलिया के तरफ से जा रहा था और दारौंदा का अमित कुमार तिवारी मलमलिया की तरफ विपरीत दिशा से आ रहा था तभी दोनों बाइक चालकों की टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीओ मालती कुमारी नबीगंज से बसंतपुर आने के क्रम में वहां पहुंच गई तथा जल्द ही दोनों घायलों को बोलेरो से बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाई। चिकित्सक डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों में आजाद की हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अमित का इलाज चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…