परवेज अख्तर/सिवान : दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले में अभियुक्त के विरुद्ध अदालत के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई रिपोर्ट नहीं दिए जाने से एसडीजेएम नितेश कुमार की अदालत ने नगर थाना प्रभारी पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर निवासी सुनीता देवी ने बड़हरिया थाना के कोइरीगावां निवासी अपने पति लालबाबू प्रसाद पर दहेज प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज कराया है। उक्त मामले में अदालत द्वारा लालबाबू प्रसाद के विरुद्ध वारंट भी निर्गत है,लेकिन, वारंट का तामिला नहीं करने एवं अभियुक्त के विरुद्ध कोई कार्रवाई रिपोर्ट अदालत को नहीं सौंपे पर जाने पर अदालत ने नगर थाना प्रभारी पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…