परवेज अख्तर/सीवान : सिवान-छपरा मुख्य पथ पर और नगर थाना क्षेत्र से महज दो सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार की अलसुबह करीब साढ़े चार बजे दो सब्जी व्यापारियों को बीच रास्ते रोककर चार अपराधियों ने दो बाइक व एक लाख 56 हजार नकद लूट ली। व्यापारी शोर मचाते और कुछ कर पाते तब तक सभी अपराधियों ने दोनों व्यापारियों की पिटाई कर दी और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित दोनों सब्जी व्यापारी मखुदम सराय लेहरा टोली निवासी अकबर अली व सद्दाम हुसैन हैं। दोनों ने नगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में सद्दाम हुसैन ने बताया कि वह सब्जी व्यवसायी है। मंगलवार की सुबह चार बजे वह बाइक लेकर अपने भतीजा दिलशाद के साथ मैरवा जा रहे थे।
करीब साढ़े चार बजे जैसे ही वह दरबार कैंपस के पास पहुंचे तो सड़क पर पहले से ही बड़े बड़े ट्रकों के कारण जाम लगा हुआ था। इसी बीच मेरी बाइक के आगे चार अपराधी आ गए और बाइक रोककर मारपीट शुरू कर दी। अपराधियों ने पिस्टल व चाकू के बल पर बाइक व बैग लूट लिया। बैग में करीब एक लाख 56 हजार रुपए व कागजात थे। ये रुपये सोमवार के कलेक्शन के थे। वहीं पीछे से आ रहे मोहल्ले के ही अकबर की भी बाइक अपराधियों ने लूट ली। अकबर अली ने बताया कि पीछे मैं बाइक से था। लूटपाट के दौरान मैं मौके पर पहुंचा तो अपराधियों ने मुझसे भी रुपये व बाइक लूटने की कोशिश की तो मैं बाइक छोड़ कर फरार हो गया। अपराधी मेरी बाइक लेकर भाग गए। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि दोनों ने बाइक व बैग चोरी का लिखित आवेदन दिया है। जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…