Tarwara Hindi News

तरवारा बाजार में नहीं निकाली जाएगी मोहर्रम का अखाड़ा जुलूस

शांति समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी.बी नगर तरवारा थाना में मुहर्रम को ले मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुहर्रम व बाजा व डीजे पर प्रतिबंध रखने की बात कही गई। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करते हुए घरों में ही मुहर्रम मनाने की सलाह दी गई। बताया किया कि प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध् कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार जीबी नगर थाना में पचरुखी सीओ रामानंद सागर व थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सीओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण मुहर्रम पर कोई जुलूस नहीं निकलेगी और न बैंड बाजा बजेगा।

कहीं भी भीड़ नहीं लगनी चाहिए। सभी लोग अपने-अपने घरों में शांति पूर्ण ढंग से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नेयाज-फतेया करेंगे। अगर कोई भी व्यक्ति सरकार के आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन मुहर्रम को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए कमर कस चुकी है। बैठक में अवर निरीक्षक पंकज कुमार, ध्रुव प्रसाद पूर्व सरपंच सत्येंद्र कुमार सिन्हा, अब्दुल करीम रिजवी, सरफुद्दीन अंसारी, शेख मोहम्मद, करीम कुरैशी, मो. इस्तेखार, इम्तियाज अहमद, अफरोज आलम, अहमद हुसैन, अब्दुल अजीज, अभिषेक सिंह, मुखिया असगर मियां आदि उपस्थित थे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026