Siwan News

53 रेल टिकट के साथ दो दलाल गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: आरक्षित टिकटों की दलाली करने वाले दो दलालों को आरपीएफ और सीआइबी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों दलालों के पास से 1 लाख से अधिक रुपये के टिकट बरामद हुए हैँ। इनसे पूछताछ के बाद देर शाम आरपीएफ ने इनका चालान कर दिया। दलालों की गिरफ्तारी जंक्शन से और जीरादेई से हुई है। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जंक्शन के सामने आफरीन ट्रेवल एजेंसी में टिकट की दलाली की जा रही है। इसके बाद वहां छापेमारी की गई तो वहां से 46 टिकट विभिन्न स्थानों के लिए पाए गए। साथ ही यहां से कई आइडी भी मिले। इसके बाद दुकान में रखे सिस्टम को जब्त कर लिया गया। दुकान से नया बाजार पोखरा निवासी अब्दुल राशिद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जीरादेई स्टेशन से एक दलाल को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया दलाल जीरादेई थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी मजिस्टर गुप्ता है। इसके पास से सात रेलवे आरक्षित टिकट प्राप्त किया गया। इन टिकट की कीमत 1 लाख रुपये से अधिक बताई जाती है। गिरफ्तार दोनों दलालों को रेलवे एक्ट के तहत सोनपुर मजिस्ट्रेट के समक्ष शनिवार को पेश किया जाएगा। छापेमारी में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार राय, सब इंस्पेक्टर परमेश्वर कुमार, सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार, सिपाही इंद्रजीत यादव, राजेश यादव, महेश कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026