परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के करसर पंचायत की गांव में सिवरही से चवरही तक चतुर्थ वित्त आयोग योजना के तहत ईंटकरण सड़क का निर्माण पंचायत सचिव द्वारा कराया जा रहा है जो लगभग नौ सौ फिट से ज्यादा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें घटिया ईंट का प्रयोग करने की आरोप करसर निवासी पवन प्रकाश ने लगते हुआ जिलाधिकारी एवं जिला अनुमंडल पदाधिकारी को रजिस्ट्री कर लगाई है। इसमें पंचायत सचिव राजकिशोर साह एवं पंचायत मुखिया शारदा देवी द्वारा ईंटकरण सड़क का निर्माण में एक नंबर ईंट की जगह दो नंबर का घटिया किस्म का ईट का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। स्थानीय पदाधिकारियों से इसकी शिकायत करने पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया जाने के कारण जिला मुख्यालय में इसकी शिकायत की बात कही है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने पर मालूम पड़ता है कि स्थानीय प्रशासन इस भ्रष्टाचार में संलिप्त है। वहीं पंचायत सचिव राजकिशोर साह ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्राक्कलन के हिसाब से कार्यकराया जा रहा है। इसमें अच्छे ईट का प्रयोग किया जा रहा है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…