पटना: भागलपुर में मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित महाकाल ढाबा में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां गोलीबारी में दो भाइयों की मौत हो गयी है। एक भाई गुलशन यादव का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। मारे गए गोविंद यादव और राज कुमार यादव मधुसूदनपुर थाना के किशनपुर के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है। घटना बुधवार की शाम चार बजे की है। सिटी एएसपी पुरण झा के अलावा मधुसूदनपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फायरिंग के दौरान आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गयी।
घटना के बाद किशनपुर गांव में तनावपूर्ण माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मिलीभगत से ढाबा के संचालन की बात बताई है। गोलीबारी का आरोप पार्टनरशिप में होटल चला रहे किशनपुर के विक्रम यादव और उनके सहयोगियों पर लगाया जा रहा है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…