पटना: बिहार में अवैध खनने के खेल में नीतीश सरकार ने कार्रवाई की है। अवैध खनन के खेल में पुलिस से लेकर प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते भोजपुर और औरंगबाद के एसपी समेत पांच अफसरों को हटा दिया गया है। दोनों जिलों के एसपी को बिहार पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। वहीं एक एसडीओ और 2 जिला परिवहन पदाधिकारियों को भी हटाया गया है। सभी अधिकारियों के हटाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बिहार सरकार ने भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। औरंगाबाद एसपी सुधीर कुमार पोरिका को भी पुलिस मुख्यालय में योगदान को कहा गया है। भोजपुर एसपी व औरंगाबाद एसपी के स्थानांतरण के बाद तत्काल प्रभार की आंतरिक व्यवस्था के लिए डीजीपी को प्राधिकृत किया गया है। वहीं एक एसडीओ और 2 जिला परिवहन पदाधिकारियों को भी हटाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि बालू के अवैध खनन-परिवहन में विभागीय मिलीभगत के आरोप में इन पांचों अधिकारियों को हटाया गया है।
डेहरी अनुमंडल के एसडीओ सुनील कुमार सिंह को पद से हटाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग किया गया है। वहीं औरंगाबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा को भी पद से हटाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने को कहा गया है, जबकि पटना के डीटीओ पुरुषोत्तम को भी हटा दिया गया है। उन्हें भी सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…