परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा हाता टोला गांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास एस एच 73 पर सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापेमरी दल में शामिल अवर निरीक्षक ध्रुव प्रसाद सिंह ने थाना पुलिस बल के साथ छापेमरी करते हुए बी.आर 29 जे 7387 रजिस्ट्रेशन नम्बर की पैशन प्रो बाईक पर 180 एम एल के 52 पीस अंग्रेजी शराब लेकर जाने के दौरान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव निवासी संतोष साह व छिलटू साह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बतादें की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो शराब कारोबारी बाईक से शराब लेकर जा रहा है तभी आनन- फानन में पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाते हुए छापेमरी कर दोनों शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी को आवश्यक पूछ-ताछ के बाद पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ से न्यायाधीश ने दोनों को जेल की हवा खिला दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…