Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा मेला आज से, तैयारी पूरी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर मुख्यालय में दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा मेला रविवार से शुरू होगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासन हर हाल में शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए कमर कस चुकी है। शांति समिति की बैठक में एएसपी संजय कुमार तथा एसडीओ मंजीत कुमार ने लोगों को समझाते हुए कहा कि आर्केस्ट्रा के जगह पर झाकियां निकाली जाए। प्रशासन आप के साथ है। हम हर कीमत पर शांतिपूर्ण जुलूस और मेले को संपन्न कराने के लिए आपके साथ हैं। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि जुलूस और मेले में बसंतपुर, भगवानपुर, गोरेयाकोठी, नबीगंज पुलिस के अलावे सिवान से महिला पुलिस, लाठी पार्टी तथा पुलिस बल को मंगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर कड़ी नजर जुलूस और मेले में रखी जाएगी। शराब पीने एवं बिक्री वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी, इसके लिए छापेमारी भी की जा रही है। शांतिपूर्ण जुलूस को संपन्न कराने हेतु 225 लोगों पर 107,100 लोगों पर 116 तथा 2 लोगों पर सीसीए का निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

मेला का उद्घाटन

दो दिवसीय जुलूस और मेला का उद्घाटन रविवार की शाम 7 बज कंट्रोल रूम में फीता काटकर कबीर कुंज बसंतपुर के महंत 108 अनुपम दास महाराज करेंगे तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। कंट्रोल रूम गांधी आश्रम में गांधी सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में बीडीओ मो. आसिफ, सीओ मालती कुमारी, थानाध्यक्ष उदय कुमार,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार रविरंजन, पुलिस, गणमान्य लोग तथा मेडिकल टीम मौजूद रहेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026