नौतन में अलग-अलग जगहों पर करंट लगने से दो की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शनिवार को करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नौतन बाजार निवासी रामाजी जायसवाल के पुत्र सोनू कुमार जायसवाल तथा ताली निवासी बबन भगत के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। समाचार प्रेषण तक घटना की सूचना थाना को नहीं थी। मृतक सोनू कुमार जायसवाल के स्वजनों के अनुसार नौतन बाजार में सोनू मोबाइल की दुकान चलाता था। उसके दुकान के पीछे मकान बनाने का कार्य चल रहा है। शनिवार की सुबह सोनू मोटर पंप से पटवन कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह घायल हो गया।

स्वजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बता प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाई व बहनों में सबसे बड़ा था। वह घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था तथा मोबाइल की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं ताली गांव बिजली का पंखा का तार लगाने के दौरान करंट लगने से बबन भगत बेहोश होकर गिर पड़े। स्वजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले गए जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इन दोनों घटना की जानकारी नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026