दारौंदा: पर्यावरण संरक्षण पर प्रतियोगिता का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के उजांय स्थित गौरीशंकर उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में शनिवार को विधिक सेवा अधिकार सिवान के आलोक में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पर्यावरण संरक्षण पर आन द स्पाट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों पर पेंटिंग के माध्यम से जागरूक करते हुए चित्रण किया गया।

पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों ने अपने-अपने विचार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस प्रतियोगिता में गुड़िया कुमारी, रानी कुमारी, सुनीता कुमारी, छोटी कुमारी, रेशमी कुमारी आदि शामिल थीं। प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चे को सम्मानित किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिवान से पैनल में अधिवक्ता अनिल कुमार, मिंटू कुमार, प्रधानाध्यापक कुमारी मंजू श्री एवं शिक्षक जितेंद्र प्रसाद, सुनील सिंह, सुबोध तिवारी, खालिद हुसैन आदि शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026