Categories: पटना

शराब की तस्करी करती दो लड़कियां गिरफ्तार….अर्चना एक्सप्रेस से हुई गिरफ्तार

पटना: पुलिस ने शराब तस्करी करते दो लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की। मुगलसराय से अर्चना एक्सप्रेस से शराब लेकर पटना में तस्करी करने लड़की जा रही थी। तभी पुलिस ने दानापुर स्टेशन पर दोनों लड़कियों को धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा की रहने वाली विनीता यादव एवं खुशबू कुमारी दोनों की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के आसपास बताई गई है। सोमवार को अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन से मुगलसराय से बैग में शराब भरकर पटना आ रही थीं।

इसी क्रम में खगौल थाने को सूचना मिली कि दो लड़कियां शराब तस्करी को लेकर दानापुर स्टेशन के नजदीक उतरी हैं। इस बीच जैसे ही विनीता यादव एवं खुशबू कुमारी शराब से भरे बैग को लेकर दानापुर स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन से उतरते के साथ ही पुलिस ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से लगभग डेढ़ सौ शराब की छोटी बड़ी बोतलों को जब्त किया।

पूछताछ के क्रम में विनीता यादव एवं खुशबू कुमारी ने बताया कि वे दोनों नालंदा की रहने वाली हैं। उत्तर प्रदेश से शराब लाकर पटना के 70 फीट इलाके में सप्लाई करती हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि विनीता यादव शादीशुदा है। कुछ वर्ष पूर्व पति ने उसे छोड़ दिया था जबकि खुशबू कुमारी अभी अविवाहित है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024