परवेज अख्तर/सिवान : गुरुवार को गाड़ी संख्या 12524 से दो बच्चियों को आरपीएफ ने बरामद कर उन्हें दत्तक ग्रहण संस्थान को सौंपा दिया। बच्चियों ने बताया कि उनका परिवार समस्तीपुर जा रहा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 12524 से दो बच्चियों को ट्रेन में लावारिस हालत में पाकर एक यात्री द्वारा आरपीएफ को जानकारी दी गई। इसके बाद से दोनों बच्चियों को बरामद कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान को सूचित किया गया, सूचना पर उक्त संस्थान द्वारा उपस्थित होकर एएसआई अजीत कुमार मिश्र व सीटी महेश सिंह के समक्ष दोनों बच्चियों को सिपूर्द कर दिया गया। वहीं बच्चियों के नाम पूछने उन्होंने अपना नाम समस्तीपुर सोनी व अन्नू बताया, वहीं थोड़ी देर बाद बच्चियों के परिजन पोस्ट पर पहुंचे। लेकिन बच्चियों को संस्थान भेज दिया गया, इसलिए उन्हें कागजाती कार्रवाई के लिए संस्थान भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…