परवेज अख्तर/सिवान : भगवानपुर गांव के शत्रुघ्न सिंह का इकलौता पुत्र गौरव कुमार सिंह उर्फ मोनू कुमार(21) का शव गुरुवार को वर्द्धमान से गांव पहुंचते गांव में कोहराम मच गया। छात्र की मृत्यु की खबर सुन लोग उसके घर पर पहुंच शोक व्यक्त कर रहे थे। पुत्र का शव पहुंचने पर माता आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मां रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। गांव की महिलाएं उसे संभाल रही थीं। परिजनों को सांत्वना देने के लिए काफी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे हुए थे। गौरव की मौत पर उसकी छोटी दो बहनें सुप्रिया कुमारी एवं मणि कुमारी रोते-रोते बेसुध हो गई थी। दोनों बहनें महाराजगंज इंटर की परीक्षा छोड़ बुधवार को ही भाई की मौत की खबर सुन आ गई थी। पिता भी गुरुवार को दिल्ली से घर पहुंच गए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…