Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हुसैनगंज में चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों में झड़प की प्राथमिकी हुई दर्ज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेयां गांव में 3 नवंबर की शाम करीब 4 बजे चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई थी जिसमें दोनों पक्षों से चार लोगों को चोटें आई थीं। एक पक्ष से घायल सरेया निवासी गोरख साह के पुत्र रमेश साह ने 4 नवंबर को थाने में आवेदन देकर गांव के ही नौ लोगों पर एकजुट होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि मैं वोट देकर अपने सहयोगी विकास कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही कासिम मियां के घर पहुंचा प्रमोद यादव, विक्की कुमार, नीरज यादव, जितेश कुमार, धीरू कुमार, अभिषेक कुमार, अर्जुन यादव, राजेश यादव व बिट्टू कुमार हाथ में लाठी, डंडा एवं पिस्टल लेकर हमला कर दिया, जिससे हम लोग घायल हो गए। साथ ही उक्त लोगों ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

किसी तरह हमलोग जान बचाते हुए अपने घर की ओर भागे। सभी हमलावर पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। गाली गलौज करते हुए घर का दरवाजा तोड़ने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए तथा बीच बचाव कर मामले को शांत कराए। वहीं दूसरे पक्ष से सरेया निवासी विजय यादव ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही रमेश साह समेत 11 लोगों पर एकजुट होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आवेदन में कहा है कि मंगलवार को मैं मतदान देकर घर लौट रहा था कि तभी पूर्व से घात लगाकर बैठे रमेश साह, मदन साह, विकास कुमार, अशोक साह, अवध लाल साहनी, विशाल कुमार, ध्रुव साह, रवि कुमार, वीरबल यादव, अभिषेक कुमार व रमेश यादव ने लाठी, डंडा से हमलाकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों तरफ से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026