परवेज़ अख्तर/सिवान:
हरदिया गांव में गुरुवार को सहायक तकनीकी प्रबंधक एटीएम सतीश सिंह की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति महिला किसानों की महिला खाद्य सुरक्षा समूह के गठन को ले बैठक हुई। कार्यक्रम का संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक रविशंकर सिन्हा ने किया। वहीं कृषि समन्वयक रामविचार मांझी ने रबी फसल की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन महिला किसान को अनुदानित दर पर गेहूं और मसूर का बीज चाहिए वह अतिशीघ्र संपर्क कर सकती हैं। सहायक तकनीकी प्रबंधक एटीएम सतीश सिंह ने महिला खाद्य सुरक्षा समूह के बारे में बताते हुए कहा कि समूह बनाकर महिलाएं आसानी से अपना स्वयं का रोजगार कर सकती हैं। उन्होंने कृषि योजनाओं की जानकारी एवं लाभ महिलाओं को घर बैठे मिलेगा।
साथ में होम डिलीवरी सुविधा भी समूह के किसानों को दी जाएगी। साथ में परिभ्रमण, प्रशिक्षण कौशल विकास योजना, किसान पाठशाला, डेयरी कीट आदि का लाभ सर्वप्रथम महिला खाद्य सुरक्षा समूह के किसानों को दिया जाएगा। सभा के अंत में सभी महिलाओं द्वारा निर्णय लिया गया कि हरदिया गांव में भी एक महिला खाद्य सुरक्षा समूह का गठन किया जाए, जिसका नाम हरदिया महिला खाद सुरक्षा समूह रखा गया।
इसमें कृपा देवी को अध्यक्ष, प्रभा देवी को सचिव, मीरा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कांति देवी, लाली देवी, सुनरमती देवी, रंभा देवी, आशा देवी, शांति देवी, रीना देवी, रीता देवी, संगीता देवी, जलेबा देवी, मंजू देवी, उषा देवी, लालती देवी, मंजू देवी, लालती देवी, सविता देवी, मीना कुमारी, फूलमती देवी, रजनी देवी, तेतरी देवी, निर्मला देवी, सीमा देवी, कृपा देवी, जिलेबा देवी, सुगेसरी देवी, माला देवी को सदस्य चुना गया। इस मौके पर रविशंकर सिन्हा, कृषि समन्वयक रामविचार मांझी, किसान सलाहकार अशोक कुमार प्रसाद उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…