परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव के हरिजन बस्ती वार्ड 12 में रविवार की शाम आग लगने से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की शाम जब लोग अपने घरों में सो रहे थे तभी अचानक महंथ राम के घर के एक कोने से आग की लपट दिखाई दी। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग सुमन देवी के घर को अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में महंथ राम एवं सुमन देवी की दो साइकिल, आठ हजार रुपये नकद, अनाज कपड़े, बर्तन समेत करीब एक लाख से अधिक की संपति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…