परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पट्टी गांव में अरुण सिंह की पत्नी रानी देवी ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका की मां दरौली निवासी सुशीला देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन पर मृतका के पति अरुण सिंह, अनुज सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में आरोपितों पर पुत्री की हत्या का शव छुपाने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि अरुण सिंह की पत्नी रानी देवी रविवार की सुबह घरेलू विवाद को ले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के बहनोई गांव के ही भुट्टू सिंह ने घटना की सूचना देने गए अरुण सिंह के पट्टीदार के चचेरा भाई अनुज सिंह की पिटाई करने के बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…