Siwan News

हुसैनगंज के दो पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड

जिले के हुसैनगंज थाना के दो पुलिस पदाधिकारी एसआई धनंजय कुमार व एएसआई जफर आलम को एसपी नवीन कुमार झा ने सस्पेंड कर दिया है। एएसआई धनंजय कुमार को एफआईआर दर्ज नहीं करने व एएसआई जफर आलम को घटनास्थल पर देर से पहुंचने के कारण सस्पेंड किया गया है। बताया जाता है कि 14 जनवरी को बड़रम में मुर्तुजा अली के घर में अचानक आग लगी थी।

इसमें पटाखा बनाने के लिए रखे बारूद में अचानक आग पकड़ने के कारण घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। मुर्तुजा अली अवैध ढंग से पटाखों का कारोबार लगभग दस वर्षों से करता था। एसपी नवीन कुमार झा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद हुसैनगंज थाने में अधिकारियों द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। इस लापरवाही के कारण वहां के दो अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024