भगवानपुर में सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट स्थानीय थाने के अंतर्गत दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में थाना क्षेत्र के हसनपुरा बाजार के समीप रविवार के शाम एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है । मृतक हसनपुरा निवासी स्व. कमल किशोर राय का 70 वर्षीय पुत्र वशिष्ठ राय बताए गए हैं । वहीं , दूसरी घटना में मुख्यालय बाजार निवासी महेश प्रसाद गुप्ता 50 वर्ष की सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो गई। मृतक महेश प्रसाद गुप्ता सारण जिले के पिपरा भारद्वाज टोला मध्य विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत थे।

साइकिल से हसनपुरा बाजार की ओर जा रहा था बुजुर्ग

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक वशिष्ठ राय अपने घर से साइकिल से हसनपुरा बाजार की ओर एन एच 227ए पर जा रहे थे कि मशरख की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक कीचपेट में आ गए । जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए । थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि वशिष्ठ राय की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी । उन्होंने बताया पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सीवान भेज दिया । पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है । उन्होंने बताया कि चालक भागने में सफल रहा। मृतक वशिष्ठ राय की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची परिवार में हाहाकार मच गया। परिजन घटना स्थल पर दौड़े दौड़े पहुंचे। पत्नी कमलावती देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया था ।

शिक्षक की मौत से शोक में दुकानें बंद

वहीं मुख्यालय बाजार निवासी महेश प्रसाद गुप्ता 50 वर्ष की सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत की सूचना मिलते ही बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। शोक में दुकानें बन्द हो गई। महेश प्रसाद गुप्ता सारण जिले के पिपरा भारद्वाज टोला मध्य विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह स्कूटी से अपने छपरा स्थित मकान से विद्यालय आ रहे थे, तभी ट्रक ने उमधा के पास एनएच 331 पर उन्हें धक्का मार दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी रेणु देवी एकमा उच्च विद्यालय में शिक्षिका है। उन्हें एक पुत्र उज्जवल कुमार तथा दो पुत्री रागनी व पल्लवी है। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। सभी उनके मिलनसार व्यक्तित्व की चर्चा कर रोने लगते थे। परिवार के लोगों को ढाढस बन्धाने वालों में अवधेश गुप्ता, विजय साह, अशोक कुमार शर्मा, विक्की कुमार, मुन्ना कुमार, जगरनाथ प्रसाद, राघो दास, बलिष्ठ प्रसाद आदि थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026