परवेज अख्तर/सिवान: नेपाल व सरयू नदी के तटवर्तीय यूपी में हुई बारिश से दरौली में सोमवार को सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई। दरौली में सरयू नदी का खतरे का निशान 60 मीटर 82 सेंटीमीटर है, जो 37 सेमी ऊपर बढ़ कर 61 मीटर 19 सेमी तक पहुंच गई है। केंद्रीय जल सूचना आयोग के अनुसार, एल्गिन ब्रिज से मिली फॉर कास्ट के अनुसार अगले दो दिन जलस्तर और बढ़ेगा। इसतरह जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से नदी के निचले इलाकों में हड़कंप मच गया है। तटीय इलाकों के गांव में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
करमहा गांव के पास शवों का हो रहा अंतिम संस्कार
दरौली सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से दरौली के पंचमंदिरा व शिवाला श्मशान घाट पर पानी चढ़ गया है। इसकारण शवों का अंतिम संस्कार दरौली केवटलिया रोड पर सरयू नदी के किनारे करमहा गांव के पास नदी किनारे किया जा रहा है। शव के अंतिम संस्कार करने के बाद लोग दरौली पंचमंदिरा घाट पर स्नान कर रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…