Tarwara Hindi News

तरवारा में चाकू मारकर दो को किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में रविवार की रात बाइक सवार करीब पांच-छह की संख्या में गांव के हीं लोगों ने पूर्व के विवाद को लेकर दो को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान थानाक्षेत्र के सोनवर्षा निवासी रवींद्र कुमार राम व अमरेंदर राम के रूप में हुई है। स्वजनों व स्थानीय लोगो के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इस मामले में घायल रवींद्र कुमार राम ने थाना में आवेदन देकर रहमत खां, अकरम खां, नजीद खां व रुस्तम खां को नामजद किया है। घटना का कारण दो वर्ष पूर्व अष्टयाम के दौरान हुई विवाद बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आरोपितों की शीघ्र हीं गिरफ्तारी कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026