Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मिन्हाज हत्याकांड में मां ने दी गवाही, फिर जिरह आज

परवेज अख्तर/सिवान :- एडीजे छह जीवन लाल की अदालत में मंगलवार को राजद नेता मिन्हाज हत्याकांड के मामले में घटना की सूचक मृतक की मां जहान आरा ने कोर्ट में गवाही दी। गवाह का आंशिक जिरह अधिवक्ता शंभू सिंह ने किया। बुधवार को पुनः गवाह का जिरह किया जाएगा। इस मामले में मृतक की माता ने राजा खान, अफरोज खान, फैसल खान, याकूब खान, अलीयास खान, राजन उर्फ़ सोनू व दानिश खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान के दौरान अन्य लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया था। इस घटना के मुख्य अभियुक्त राजा खान की हत्या हो चुकी है। गवाह ने घटना का समर्थन करते हुए कहा कि मेरा पुत्र दो मंजिला मकान पर अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान 28 जुलाई 2017 की मध्य रात्रि अपराधियों ने छत पर चढ़कर उसे गोली मार कर हत्या कर दी थी। गोली की आवाज सुनकर मेरी पुत्री जगी व अपने खिड़की के माध्यम से उसने अपराधियों को भागते हुए देखा। इसके बाद बाहर निकलने की कोशिश तो बाहर के सभी दरवाजे बंद थे। गोली की आवाज व हल्ला सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए, इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। मृतक की मां ने अपने गवाही में कही है कि पुलिस ने कारबाइन, 10 लीटर पेट्रोल, बम, रस्सी, रॉड व तीन गोलियों का खोखा बरामद किया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026