गोपालगंज: विजयीपुर के जजवलिया चौराहा पर टेंपो तथा कार की आमने सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये l बताया जाता है कि विजयीपुर की तरफ से एक कार देवरिया की तरफ जा रही थी l इसी बीच पागरा की तरफ से आ रही एक टेंपो अनियंत्रित होकर कार में टकरा गई l इस जोरदार टक्कर में टेंपो चालक एव कार में बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई l घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर थाने के एएसआई सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से घायल टेंपो चालक को ईलाज हेतु विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा l
तो वहीं दूसरी घायल महिला को विजयीपुर प्रखंड प्रमुख निरुपमा सिंह द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर अपने गाड़ी में बैठाकर बेहतर ईलाज के लिए लेकर देवरिया चली गई l बताया जाता है कि घायल टेंपो चालक सिवान जिले के ललित बस स्टैंड के पास का हरेंद्र चौहान है l जो सिवान से अपने टेंपो भाड़ा करके सवारियों को विजयीपुर के पागरा बाजार लाया था l जिसे छोड़ कर वापस सिवान जा रहा था l इसी बीच जजवलिया चौराहे के समीप यह घटना हो गई l विजयीपुर सीएचसी के चिकित्सको द्वारा चालक को बेहतर ईलाज के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया गया l
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…