Categories: दरौंदा

दारौंदा के कोडारी काला में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कोड़ारी कला गांव में सड़क बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में बात ही बात में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलो को इलाज के लिए दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों के देखरेख में इलाज चल रहा है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि कोडरी कला गांव निवासी साहेब हुसैन का निजी जमीन होकर मस्जिद के पास लोग जाते है. साहेब हुसैन मस्जिद के पास जाने के लिए तीन फीट जमीन रास्ते के लिए दिए है. लेकिन मस्जिद के मौलबी द्वारा साहेब हुसैन से कहा जा रहा है कि आप रास्ते के लिए छह फीट जमीन दीजिए तथा इधर से अपना नाली एवं दरवाजा को बंद कर के दूसरे ओर खोल लीजिए. जिसका विरोध करने पर गांव के मस्जिद के मौलवी एवं फिरोज हुसैन की पत्नी फ़रीदा खातून शरीफ हुसैन जुबैर हुसैन सहित दो अन्य लोगों पर थाना में आवेदन देकर करवाई की मांग की है. इधर आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताए की घायल पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो गया है. पूर्व में साहेब हुसैन के द्वारा दी गई आवेदन पर पुलिस घटना की जांच कर चुकी है. लेकिन सोमवार को मारपीट हो जाने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026