परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के निकट मैरवा- सिवान मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम ऑटो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नगर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी बाजार निवासी मंजय व नितेश हैं। स्थानीय लोगों ने इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया। घटना के संबंध में समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से सिवान आ रहे थे। इस क्रम में सिवान के तरफ से आ रही एक ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…