परवेज अख्तर/सिवान : बड़हरिया-मीरगंज मुख्य सड़क पर बड़सरा गांव के समीप रविवार को एक पिकअप से 134 कार्टन शराब पुलिस ने बरामद किया। पुलिस को देखते ही पिकअप चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। दारोगा छोटे नारायण शर्मा ने बताया कि रविवार की संध्या गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप पर शराब लदा हुआ है जो मीरगंज से चल कर बड़हरिया के तरफ आ रहा है। सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव के समीप पहुंचा तो चालक पुलिस को देख पिकअप सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया। जब पिकअप की तलाशी ली गई तो उसमें 180 एमएल के 134 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…