परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के छितौली में रविवार की देर शाम एक भूमि विवाद के मामले में दो पक्षों में कहासुनी हो गई. इसके बाद देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गये. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
घायल छितौली गांव निवासी चंद्रभूषण माली बताए जाते हैं. इसी तरह थाना क्षेत्र के तिलौवता में पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद को लेकर रविवार की देर शाम दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के द्वारिका सिंह घायल हो गये. जिन्हें इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…