परवेज़ अख्तर/सिवान:- दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग पर मुड़ा गांव के पास रविवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में थाना क्षेत्र के दुब्बा गांव निवासी राकेश कुमार पांडेय का पुत्र रौशन कुमार व दूसरा घायल यूपी के बलिया जिला के मनियर थाना क्षेत्र के मनियर गांव का देवेंद्र प्रसाद का पुत्र अनीश कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अनीश कुमार अपने गांव से बाइक से दरौली के कृष्णपाली गांव में रिश्तेदार रामप्रित बारी के यहां जा रहा था तभी मुड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसके बाइक की टक्कर हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…