मैरवा

शितलपुरा गांव में घर के ऊपर से विद्युत एलटी तार को ग्रामीणों ने हटाया

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा प्रखंड के शीतलपुरा गांव में दर्जनभर घरों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत एलटी तार को ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर रविवार को हटा दिया। सड़क के किनारे उस विद्युत तार को लगा दिया। ग्रामीण घर के ऊपर विद्युत तार गुजरने से मौत के साए में जी रहे थे। वह इसे हटाने के लिए कई वर्षों से विद्युत कार्यालय का चक्कर काट रहे थे। विभाग टालमटोल का रवैया अपनाए हुए था। बाद में विद्युत तार का मार्ग बदलने के लिए विभाग में जो खर्च बताया उसे वाहन करने के लिए ग्रामीण तैयार नहीं थे।बताते हैं कि शीतलपुरा में शंभू सिंह, बसंत पटेल, कृष्णानंद पटेल, रमेश राम और उमेश राम समेत एक दर्जन से अधिक घरों के ऊपर से विद्युत एलटी तार एक खंभे से दूसरे खंभे में जुड़ा था।

तार जर्जर हो गया था और इससे विद्युत आपूर्ति हो रही थी। कई बार तार टूटकर छत पर गिर चुका था। विद्युत विभाग से निराश ग्रामीण जिला पार्षद उपेंद्र साह से मिलकर इस समस्या के बारे में बताया। जिला पार्षद उपेंद्र साह, इंग्लिश पंचायत के सरपंच संदीप कानू , सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग दुबे, सत्येंद्र चौहान, राजू कुमार, सुमेर राम विद्युत विभाग के एसडीओ से मिले, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल सका। विद्युत तार हटाने का विभाग द्वारा जो खर्च बताया गया उसे ग्रामीण वाहन करने में असमर्थ थे। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क के किनारे विद्युत तार हटाने का निर्णय लिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024