सिवान के अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री एवं दरोगा राय कालेज के समीप अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने घायल युवक की स्थिति को देख पटना रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के उकरेड़ी निवासी गंगा मिश्रा एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी जंगली शर्मा के रूप में हुई है।

जबकि घायल दरौली थाना क्षेत्र के उकरेड़ी निवासी शैलेश मिश्रा बताया जाता है। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री के समीप रविवार की देर रात हुई। जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को धक्का मार दिया। इसमें बाइक सवार पिता गंगा मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र शैलेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरोगा राय कालेज के समीप हुई जहां सड़क पार कर रहे श्रीनगर निवासी जंगली शर्मा को वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026