सिवान: इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में 91 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर मंगलवार को दोनों पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में हुई। इस दौरान 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी का निष्कासन कदाचार के आरोप में नहीं किया गया। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी की गई थी। इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पहले गेट पर ही तलाशी ली गई। कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में 1435 की जगह 1376 परीक्षार्थी शामिल हुए और 59 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 277 की जगह 245 परीक्षार्थी शामिल हुए और 32 अनुपस्थित रहे। इसके पूर्व शहर में बने तीन केंद्र डीएवी उवि सह इंटर कालेज,आर्य कन्या उवि व वीएम उवि सह इंटर कालेज में आयोजित परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को मुख्य गेट पर कड़ाई से जांच के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया।

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पूर्व कक्ष में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इधर परीक्षा के कदाचारमुक्त व सफल संचालन को लेकर सभी तीनों केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व गश्ती दल दंडाधिकारी की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की गई थी।इधर परीक्षा की पल पल गतिविधि पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही थी। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक डिवाइस,चिट पुर्जे आदि परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने पर मनाही रही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026