रघुनाथपुर में सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गयी और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दो घटनाओं से हुई युवकों की मौत से उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गयी है। घायलों के परिजन भी उनके स्वास्थ्य की स्थिति गंभीर होने को लेकर चिंतित हैं। घर की महिलाएं इस घटना के बाद अपने आप को नहीं संभाल पा रही हैं। रघुनाथपुर पुलिस इन दोनों घटनाओं की जांच में जुट गयी है। थाना क्षेत्र में सुबह 8 बजे के करीब पहली घटना घटी। अनियंत्रित पिकअप ने एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को लगुसा गांव के पास रौंद दिया। हालांकि, इस दौरान अनियंत्रित पिकअप भी एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। इस घटना में घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पातल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक रूप से उपचार किए जाने के बाद सीवान रेफर कर दिया गया। इसमें एक की मौत इलाज के दौरान ही हो गयी। वहीं , दूसरी घटना हरनाथपुर गांव में दोपहर करीब 3 बजे घटी। जिसमें ट्रैक्टर चला रहे किशोर की घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि , ट्रैक्टर पर बैठा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।

लगुसा की दुर्घटना में घायल विकास तोड़ा दम

लगुसा में अनियंत्रित पिकअप वैन से घायल तीन युवकों में एक विकास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि कटवार गांव का विकास ही बाइक चला रहा था। उसके साथ दो अन्य युवक संजय राम और अभिषेक राम भी थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जीरादेई थाना क्षेत्र के पथार्डी गांव से लौट रहे थे। तीनों युवक एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे। इसी बीच रघुनाथपुर की तरफ से आ रही दूध ढोने वाली पिकअप वैन ने तीनों को रौंद दिया। हालांकि, इस घटना में अनियंत्रित पिकअप वान भी एक पेड़ से जाकर टकरा गई। इस घटना में बाइक तो क्षतिग्रस्त तो हुई ही, तीनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्थानीय लोगों ने फौरान इलाज के लिए रेफरल अस्पातल में भर्ती कराया। उन युवकों में विकास की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इधर, घटना के बाद मौके से पिकअप का चालक फरार हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026