बड़ी खबर

बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान : सिवान में मंगलवार की सुबह गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि दोनों बाइक पर सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में शामिल एक युवक शराब के नशे में धुत था और बाइक को तेज रफ्तार में चला रहा था। जबकि दूसरा मृत युवक अपने फूफा को बाइक पर बैठाकर उन्हें घर छोड़ने जा रहा था। मृतकों की शिनाख्त गोरेयाकोठी पश्चिम टोला निवासी अनूप कुमार साह और भगवानपुर थाना क्षेत्र के सराय परौली निवासी भदई मुसहर के रूप में हुई। घायलों में महराजगंज थाना क्षेत्र कसरेवरा बंगरा निवासी जयप्रकाश साह व भगवानपुर थाना क्षेत्र के सराय परौली निवासी सिकेंद्र मुसहर है। घटना की जानकारी जैसे ही दोनों परिवार को हुई परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना के बारे में मृतक अनूप कुमार साह के पिता शंकर साह ने बताया कि अनूप अपने फूफा जयप्रकाश साह को बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहा था, तभी मुस्तफाबाद में दक्षिण दिशा से तेज गति में सामने से आ रही एक बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक पर सवार एक-एक युवकों की मौत हो गई। बाइक टक्कर की जोरदार आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंचे तो देखें कि खून से लथपथ दो लोग मृत सड़क पर पड़े हैं और दो लोग घायलावस्था में हैँ। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय गोरियाकोठी थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह को दी, इसके बाद घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक अनूप के पिता ने बताया कि मेरा गोरियाकोठी में ही फल का दुकान है। अनूप दिल्ली में गाड़ी चलाता था। छठ में घर आया था। वहीं उसके फूफा जयप्रकाश साह का इलाज सदर अस्पताल में चला रहा है। जबकि दूसरे बाइक पर सवार भगवानपुर थाना क्षेत्र के सराय परौली निवासी भदई मुसहर व सिकेंद्र मुसहर बाइक पर सवार होकर गोरियाकोठी जा रहा था, टक्कर में भदई की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि दूसरा सिकेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल सिकेंद्र की जांच जब सदर अस्पताल में कराई तो उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई। उसे पुलिस अभिरक्षा में रखकर इलाज किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026