परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सराय थाना क्षेत्र के सहलौर बाजार में सोमवार की रात्रि में गोलू किराना स्टोर के गोदाम में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़ कर दो लाख की चोरी कर ली गई। चोर गोदाम में रखे सारे सामान को किसी वाहन पर लोड कर फरार हो गए। वहीं मामले में जांच को पहुंची पुलिस भी हैरान है कि रात्रि गश्त इसी क्षेत्र में थी फिर कैसे चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सहलौर निवासी व दुकान मालिक मुकेश प्रसाद को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह छह बजे तब हुई जब वे गोदाम को खोलने आए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सराय ओपी को दी। मामले में बताया जाता है कि सहलौर गांव में ही मुकेश प्रसाद की किराना की दुकान है, जबकि गोदाम दुकान से कुछ ही दूरी पर है। दुकान मालिक मुकेश प्रसाद ने बताया कि सोमवार की शाम को दुकान व गोदाम बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ लिया और सामना की चोरी कर ली। जब सुबह गोदाम पर पहुंचा तो ताला टूटा देख हैरान रह गया। गोदाम के अंदर देखा तो सारे सामान गायब थे। गोदाम से चोरों ने लगभग दो लाख के सामान की चोरी की है। चोरों द्वारा किसी गाड़ी पर ही सामान को लोड कर ले जाया गया है। क्योंकि गोदाम में सभी आवश्यक समान, चीनी 10 बोरा, रिफाईन,आटा कि बोरी, सरसो तेल का टिन, सर्फ, दाल, एवं महाकोश रिफाईन, तिरपाल सहित कुल दो लाख के आसपास की चोरी कर ली है। वहीं मुकेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस का कहना है कि रात्रि में पुलिस गश्त थी लेकिन कैसे चोरी हो गई। यह जांच का विषय है।
15 दिनों के अंदर ही इस बाजार पर लगातार चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। 15 दिन पहले मोबाइल दुकान से 15 हजार की चोरी, कर ली गई थी। इसी बीच दो दिन पहले एक चिकित्सक के यहां से 10 हजार की चोरी, और फिर सोना चांदी की दुकान में चोरी हुई है। जिस कारण व्यापारी में काफी आक्रोश था। वहीं समाचार प्रेषित तक थाना मे आवेदन नहीं दिया गया था।
जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के चांदपुर बाजार में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा एक साथ दो दुकानों का ताला तोड़कर हार्डवेयर की दुकान से 50 हजार रुपये की पेंट तथा बिल्डिंग सामग्री की चोरी कर ली। वहीं बगल के मोबाइल दुकान से ताला तोड़कर 15 हजार रुपये का इलेक्ट्रिक पार्ट्स की चोरी कर ली, इसको लेकर चांदपुर गए निवासी हार्डवेयर दुकानदार रंगलाल यादव तथा मोबाइल दुकानदार धनपुरा गांव निवासी मुकेश कुमार यादव ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि दो दुकान में हुए चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात चोरों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…