परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के एक पंचायत सेवक के गाड़ी से दो लाख 10 हजार रुपये गायब करने के मामला सामने आया है। सोमवार की दोपहर में अपनी बाइक से एचडीएफसी बैंक सिवान से रुपये निकालकर पचरुखी जा रहे थे तभी तरवारा मोड़ पर उनकी गाड़ी पंचर हो गई। वे वहां से लौटकर एक दुकान पर जाकर गाड़ी को बनवाने लगे। वे गाड़ी में रुपये रखा झोला तथा कुछ कागजात रखे थे। उसी क्षण वे लघुशंका करने गए। जब वे लौटे तो उनकी गाड़ी से रुपये वाला थैला गायब हो गया था। वे यह दिख चिल्लाने लगे। वहीं दुकानदारों ने ऐसे मामले से अनभिज्ञता जाहिर करते रहे। इस दौरान स्थानीय पुलिस सूचना मिलते ही वहां पहुंच गई। सराय ओपी प्रभारी कुमार वैभव ने बताया कि मामले में अभी आवेदन नहीं मिली है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…