परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में हार्डवेयर दुकानदार सैफ अलीखान ने बताया कि मेरे दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे स्थित नाले के तरफ से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किए हैं. उसने बताया कि चोरों द्वारा मेरे दुकान से कीमती सामानों की चोरी की गई है जोकि बहुत कीमत वाले सामान है.
उसने यह भी बताया कि यदि देखा जाए तो चोरी की गई सामानों की कीमत दो लाख 40 हजार आंकी जा रही है. पीड़ित ने बताया कि चोरों द्वारा जो भी सामान की चोरी की गई है वह सामने रखा हुआ था और प्रतिदिन उसे देखने के लिए कई लोग आते जाते रहते हैं. इसके बावजूद भी अन्य सामानों की चोरी हुई होगी लेकिन जानकारी में नहीं है. इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…