Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में बर्तन दुकान का ताला तोड़ दो लाख की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली में चोरों ने एक बर्तन दुकान के ताला तोड़कर लैपटॉप सहित दो लाख का चोरी कर लिया. घटना के संबंध में बर्तन दुकानदार मुन्ना कुमार ने बताया कि मैं प्रतिदिन की तरह अपना दुकान बंद कर घर चला जाता हूं और रविवार की संध्या भी मैं अपना दुकान बंद कर घर चला गया. सोमवार को सुबह बगल के लोगों ने फोन द्वारा सूचना दिया कि आपका दुकान का ताला टूटा हुआ है. सूचना पर जब मैं अपने दुकान के पास पहुंचा तो देखा कि मेरा दुकान का ताला टूटा हुआ और अंदर प्रवेश कर देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है.

वहीं दुकान के अंदर रखें एक लैपटॉप और कैश काउंटर से नगद तकरीबन दो लाख की चोरी हो गई है .जिसकी सूचना मैंने स्थानीय थाना को दिया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई. वहीं लोगों का कहना है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी को मालूम होगा कि बर्तन दुकान में कैसे रखा हुआ है. इसी के आधार पर चोरों ने रात्रि में दुकान का ताला तोड़ चोरी किया है. इधर बर्तन दुकान मालिक मुन्ना कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024