परवेज़ अख्तर/सिवान : एमएच नगर थाना के कन्हौली नहर समीप सोमवार की सुबह सशस्त्र अपराधियों द्वारा हथियार दिखा कर दिनदहाड़े दो लाख के जेवर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। इस मामले में एमएच नगर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जब पुलिस ने जांच की गई तो पाया कि गया कि आंदर थाना क्षेत्र में लूट की घटना घटित हुई है। फिलहाल इस मामले में दोनों थाने की पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। ज्ञात हो कि आंदर थाना के गायघाट निवासी स्वामीनाथ प्रसाद के पुत्र डीसीलाल प्रसाद प्रत्येक दिन की तरह सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने घर से नहर होकर कन्हौली की तरफ जा रहे थे तभी अपनी एक अपाची पर सवार तीन सशस्त्र अपराधियों ने हथियार का भय दिखा थैला में रखे दो लाख रुपये के जेवर लूट लिए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…