पचरुखी प्रखंड

ब्राह्मण समाज की बैठक में एकजुटता का आह्वान

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के वैशाखी हाता गांव में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन का कार्यक्रम संगठन के जिलाध्यक्ष शेषनाथ द्विवेदी टिंकू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के तहत ब्राह्मणों को एकजुट होने की अपील की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि इस जिले में सबसे ज्यादा ब्राह्मण हैं, लेकिन यहां लोकसभा चुनाव में कभी ब्राह्मण नहीं जीता। इसलिए जरूरत है कि ब्राह्मण एकजुट हों। मंच संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष विनीत तिवारी ने किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए यह कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जा रहा है और हमारी कोशिश है कि हम सभी ब्राह्मण एकजुट हो। इस मौके पर हरे कृष्णनाथ तिवारी, शिवम पाठक, गोविंद पांडेय समेत काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026