परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कला निवासी सत्येंद्र सिंह के घर गांव में गुरुवार की रात आग लगने की हुई घटना में दो लाख से अधिक की संपत्ति राख हो गई। घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की है। घटना के समय घर के सभी लोग सो रहे थे। तभी अचानक घर में लगी बिजली के स्विच बोर्ड में आग पकड़ ली। घरवाले कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते देखते 31 हजार रुपये नकद, सोने व चांदी के जेवरात एवं कपड़ा, फर्नीचर समेत करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, जिससे अन्य घरों तक आग नहीं पहुंच सकी। इस घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पीड़ित सत्येंद्र सिंह ने सीओ को आवेदन देकर घटना की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…