परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के ईटवा गांव में सोमवार की रात चोरों ने करीब 40 हजार नकद समेत करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। बताया जाता है कि भोजन करने के बाद नीतीश कुमार का पूरा परिवार सो गया था। इसी बीच चोर छत के सहारे घर में प्रवेश कर गए और 40 हजार रुपये नकद तथा दस थान गहने समेत करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। बगल में सो रही उनकी मां बिल्ली द्वारा दूध का गिलास गिराने की आवाज पर जगी तो दरवाजा खुला देख शोर मचाना शुरू किया। हल्ला करने पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि नीतीश कुमार ने सोमवार को बैंक से निकासी कर रुपये लाए था जिसकी भनक चोरों को थी। वह अपनी छोटी बहन की शादी की तैयारी कर रहा था। नीतीश कुमार के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें सोने की चेन 3 पिस, चांदी का आठ जोड़ा पायल, दो जोड़ी कान की बाली समेत अन्य गहने एवं कीमती कपड़े की चोरी हुई है। मालूम हो कि नीतीश के दो भाई विदेश में रहते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…