जीरादेई में अपराध की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार, एक देसी कट्टा, दो गोली व बाइक बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाने की टीम ने पथारदेई गांव स्थित पेट्रोल पंप से दक्षिण पुल के समीप शनिवार की रात हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी मुकुल कुमार यादव एवं जीरादेई थाना के पथारदेई निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है।

दोनों गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक के लोडेड देसी कट्टा, दो गोली व एक बाइक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश किसी अपराध की योजना बना रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वहां छापेमारी कर उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026