Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान जेल में निरहुआ के पास मिला दो मोबाइल व एक सिम

परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कार में जेल प्रशासन ने छापेमारी कर वार्ड संख्या 11 में सजायाफ्ता कैदी शत्रुघ्न सिंह के पास से दो मोबाइल व एक सिम को बरामद किया है। जेल प्रशासन ने यह छापेमारी 17 अगस्त को रूटीन छापेमारी के तहत बरामद किया था। इस मामले में मुफस्सिल थाना में मंडल कारा के उच्च वर्गीय लिपिक सह प्रभारी उपाधीक्षक जुबैर खान के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके पूर्व 13 अगस्त को भी जेल में रूटीन छापेमारी के दौरान जेल प्रशासन ने पाकशाला में तलाशी के क्रम में सजायाफ्ता कैदी मुकेश महतो उर्फ मंटू के पास से तीन पुड़िया गांजा को बरामद किया था। दोनों ही मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इधर जिला प्रशासन और जेल प्रशासन द्वारा 11 से लेकर 20 अगस्त के बीच में तीन बार बंदियों की तलाशी ली गई है। इस छापेमारी से जेल में बंद बंदियों में हड़कंप मचा हुआ है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 17 अगस्त की सुबह 7:20 से 7:50 बजे तक वार्ड नंबर 11 की तलाशी के दौरान बंदी शत्रुघ्न सिंह उर्फ निरहुआ उर्फ शैलेश सिंह की तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल तथा एक सिम बरामद किया गया। बरामद मोबाइल में एक सैमसंग ब्लैक रंग का बिना सिम के तथा दूसरा चैंपियन ब्लैक रंगीन कैमरा वाला सिम सहित पाया गया। बताते चले कि 11 अगस्त को मंडल कारा में राज्य सरकार के निर्देश पर डीएम रंजीता, एसपी नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में लगभग चार घंटे तक छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी में पुलिस ने आठ मोबाइल जिसमें एक स्मार्ट फोन भी शामिल था उसे बरामद करते हुए कई आपत्तिजनक सामग्री को बरामद किया था

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026