परवेज अख्तर/सिवान : आॅल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा गोवा में बारह दिनों तक चलने वाले राष्ट्रीय जूनियर महिला फुटबाल चैंपियनशिप के लिए बिहार की 20 सदस्यीय टीम में मैरवा लक्ष्मीपुर की चार बेटियों को शामिल गया है। ये रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी हैं। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता गोवा में 20 से 31 अगस्त तक होगा। इस एकेडमी के संयोजक सह प्रशिक्षक संजय पाठक ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन जमुई में 5 से 15 अगस्त तक आयोजित चयन सह प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।इस एकेडमी की पांच खिलाड़ी इस चयन शिविर में शामिल हुईं थीं। इनमें से चार खिलाड़ी बिहार टीम जगह बनाने मे कामयाब रहीं। चयनित खिलाड़ियों में ममता कुमारी, निशा कुमारी, सिंधु कुमारी एवं खुश्बू कुमारी शामिल हैं। चंपा कुमारी का चयन कम उम्र होने के कारण नहीं हो सका। संजय पाठक ने बताया कि चारों चयनित खिलाड़ियों को कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने का अनुभव है। इसका फायदा टीम को होगा। निशा कुमारी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन भारतीय फुटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…