Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अच्छी खबर: सिवान जंक्शन से गुजरेंगी दो जोड़ी नई ट्रेनें

परवेज अख्तर/सिवान :- कोविड-19 के कारण हुए लाकडाउन के बाद धीरे-धीरे रेलवे पटरी पर आ रही है। यात्रियों की सुविधाओं को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। इस बीच जंक्शन से यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। सफर को लेकर जल्द ही उन्हें दो जोड़ी नई विशेष यात्री ट्रेनें मिलने वाली हैं। बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। 12 सितंबर से पूर्वोत्तर रेलवे से होकर कुल 13 जोड़ी नई विशेष ट्रेने गुजरेंगी जिनमें से दो स्थानीय जंक्शन से होकर भी गुजरेंगी। जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में डिब्रूगढ़ से लालगढ़ दैनिक विशेष व अमृतसर से डिब्रूगढ़ साप्ताहिक है। इधर रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे रोज नई व्यवस्थाओं को देने में जुटी है।

वहीं दूसरी ओर यात्रियों से जुड़ी एक बुरी खबर भी है। रेलवे परिसर स्थित साइकिल स्टैंड पर इन दिनों ताला लटका हुआ है। इससे दूरदराज के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टैंड पर ताला लगने का कारण निविदा की राशि समय से जमा न करना बताया जा रहा है। साइकिल स्टैंड के मालिक ने बताया कि कोविड-19 के कारण स्टैंड में वाहनों का आना-जाना काफी कम हो गया है। पहले जहां प्रतिदिन चार से पांच सौ बाइकें आती थी वहीं अब महज बीस से तीस रखी जा रही हैं।इसका सीधा असर आय पर पड़ा है। रेलवे को लिखे पत्र में कहा गया है कि सामान्य स्थिति होने तक निविदा का केवल तीन फीसदी ही राशि जमा कराया जाए। जबकि रेलवे का कहना है कि निविदा के बाद तय राशि देने के बाद ही स्टैंड को संचालित किया जाए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024