नौतन

सीवान में फिर कोरोना ने दी दस्तक, दो दिन बाद फिर बढ़े कोरोना के नए मामले

परवेज़ अख्तर/सिवान :- दो दिनों के बाद एक बार फिर से कोरोना पॉजीटिव की संख्या जिले में बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में जहां 35 कोरोना पॉजीटिव मिले थे वहीं रविवार को एक दिन में 31 नए मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सीवान में 31 कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इधर, जिले के 19 में से 16 प्रखंडों में रैपिड एंटीजन किट से जांच कराने वाले 16 सौ 72 लोगों में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले के दरौंदा में 177, नौतन में 175, भगवानपुर में 156, दरौली में 150, सिसवन में 132, बसंतपुर में 120, पचरुखी में 112, जीरादेई में 108, रघुनाथपुर में 107, आंदर में 90, हुसैनगंज में 71, हसनपुरा में 62, गोरेयाकोठी में 51, बड़हरिया में 45 व महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में 44 लोगों का रैपिड एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किया गया, इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नौतन में सभी 175 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

नौतन प्रखंड के मठिया पंचायत के किलपुर गांव में रविवार को जांच शिविर का आयोजन किया गया। किलपुर गांव के 175 लोगों ने जांच के लिए अपना रजिस्टेशन कराया था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर शाहिद ने बताया कि रैपिड एंटीजन किट से सभी 175 लोगों की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026