परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत मेंहदार से बोलेरो चुरा कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. ओपी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दरौंदा थाना क्षेत्र के चकरी गांव निवासी वीर बहादुर सिंह के पुत्र शैलेश सिंह की बोलेरो गाड़ी शुक्रवार को मेंहदार से चोरी हो गई थी.
इधर बोलेरो चुराकर दोनों चोर पीड़ित के गांव चकरी के रास्ते महाराजगंज के तरफ बोलेरो लेकर भाग रहे थे तभी अचानक ग्रामीणों की नजर बोलेरो पर पड़ी वह पीछा कर बोलेरो सहित चोरों को धर दबोचा,वह ग्रामीणों की सूचना पर चोरों को हिरासत में ले लिया गया था. इधर अभियुक्त सारण जिले के एकमा थाना अंतर्गत एकमा बाजार निवासी नारद मुनि पांडे के पुत्र अजय पांडे और लगनू महतो के पुत्र सरल कुमार महतो को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा गया हैै.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…