परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में कोड़र निवासी उपेंद्र कुशवाहा तथा मठिया निवासी रामानंद महतो का पुत्र प्रियांशु कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी बाइक से बसंतपुर से घर लौट रहा था तभी मठिया निवासी रामानंद महतो का पुत्र प्रियांशु कुमार साइकिल पर सवार होकर अचानक सड़क पर आ गया. जिसे बचाने के क्रम में बाइक चालक उपेंद्र कुशवाहा गिर कर घायल हो गया. उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं. वहीं प्रियांशु भी बाइक के धक्का से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे बसंतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…